inh24
सीएम के पिता नंद कुमार बघेल के खिलाफ उत्तरप्रदेश में FIR दर्ज करने भाजपा नेता ने दी तहरीर, ब्राह्मणो के खिलाफ बयानबाजी से आहत हुवा था समाज

भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के विवादित बयान पर रायपुर में केस दर्ज होने के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज पुलिस को नंद कुमार बघेल पर एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी है।
आपको बता दें कि नंदकुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है. उन्होंने सोशल मीडिया में किए पोस्ट में लिखा है कि मेरी किसी बात से किसी को आहत हुई है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. नंदकुमार बघेल ने इसका साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों केलिए जेल क्या जान देने के लिए तैयार हूं. जब तक जान है तब तक इनके हक के लिए लड़ते रहूंगा।



