छत्तीसगढ़

राजधानी में चाकू गोदकर एक युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार… |


रायपुर। राजधानी में आए दिन चाक़ूबाजी, लूटपाट, दुष्कर्म और चोरी घटनाएं सामने आ रही है, आपराधिक मामलों में लगाम लगाने पुलिस भी पूरा जोर लगा रही है, पर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे है। वहीं रायपुर में एक बार गैंगवार हुई है, जिसमे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम पुराने मर्डर मामले में जेल जा चुके आरोपियों ने दिया है।

read more- CG CRIME : राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या, जेल से छुटते ही आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम…

मामले में आरोपी छोटू यादव समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।राजधानी में गैंग वॉर के बाद हत्या की घटना सामने आई है, शनिवार की रात भी पुरानी बातों को लेकर बहस बाजी हुई थी, जिसमें आरोपी और मृतक आशीष बंजारे ने दोनों एक दूसरे को धमकी दी थी। वहीं रविवार को दोनों का सामने महादेव घाट में हुआ और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।

घटना में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव ने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने देर रात तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ाए आरोपियों का पुलिस ने आज सोमवार को जुलूस निकला है।

Video Player

वहीं अब सवाल यह उठता है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सघन चैकिंग के बावजूद आये दिन ऐसे मामले क्यों सामने आ रहे है। विभिन्न प्रकार के अवैध नशे की सामाग्री का आसानी से उपलब्ध हो जाना, क्या यही आपराधिक मामलों में बढ़त की बड़ी वजह है ? या फिर बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो चूका है।

अगर सख्त चैकिंग की जा रही है तो लोग अपने पॉकेट या गाड़ी में चाकू या धारदार औजार लेकर कैसे घूम रहे है। क्या और ज्यादा सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।



Related Articles

Back to top button