inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक हादसे का शिकार, 8 मवेशियों की मौत

तस्कर मवेशियों को ट्रक में भरकर बुचड़खाना ले जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया

बिलासपुर – मवेशियों से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 8 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं 21 को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि तस्कर फरार हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मस्तुरी के बोहारडीह और विद्याडीह के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 8 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read Also – पूर्व IAS और BJP नेता ओपी चौधरी में कोरोना के लक्षण, पूर्व में IRS पत्नी हुई थीं कोरोना संक्रमित

घटना में 21 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक चालक और तस्कर मौके से फरार हो गया। तस्कर मवेशियों को ट्रक में भरकर बुचड़खाना ले जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button