छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, पूर्व में भी हुई थी घटना – cgtop36.com


अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है वहीं इसकी सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी गण मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन के शौचालय में भी नवजात का शव मिला था जिसकी अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है वही आज मेडिकल कॉलेज के पास स्थित मंगल भवन के पीछे झाड़ियों में नवजात का शव मिला है।

सरगुजा संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में बीते कुछ दिनों पूर्व ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन के शौचालय में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया था शौचालय में नवजात का शव कैसे पहुंचा इस बात की जानकारी आपातकालीन में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सकों सहित अस्पताल प्रबंधक को भी नहीं हुई 4 से 5 दिन बाद शौचालय जाम होने की सूचना पर सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई के दौरान शौचालय के कमोड के नीचे फसे नवजात के शव को देखकर सभी दंग रह गए थे जिसकी जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है।

वही आज मेडिकल कॉलेज के मंगल भवन के बाजू में स्थित झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से अस्पताल प्रबंधक पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मणिपुर पुलिस को दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस बल के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पुलिस जुट गई है और नवजात के शव को मेडिकल कॉलेज के मरचुरी में रखवाया गया है,और घटना की हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।

नगर सीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नवजात का शव कितना पुराना है वहीं स्थानीय लोगों की माने तो आज दोपहर उन्होंने नवजात के रोने की आवाज भी सुनी थी जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई बरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा



Related Articles

Back to top button