बड़ी खबर – उन्नाव रेप पीड़िता को जलाया जिंदा, गंभीर हालत में भर्ती
यूपी के उन्नाव जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। उन्नाव जिले के बिहार क्षेत्र में कुछ लोगों ने रेप पीड़िता को आग लगाकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता का शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। पीड़िता को तत्काल एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया है।
आनन फानन में पीड़िता के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से सफदरगंज हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया फिर पीड़िता को 13 किमी का सफर 18 मिनट में तय कर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता बिहार इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय रेप पीड़िता मुकदमें के सिलसिले में अपने वकील से मिलने रायबरेली जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पांच लोगों के नाम लिए हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक युवती के साथ रेप के मामले में आरोपी भी शामिल है। आपको बता दें कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है जिसमें एएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी जांच करेगी।
गौरतलब है कि पीड़ित महिला के साथ इस साल मार्च में बलात्कार हुआ था। महिला ने रायबरेली के लालगंज थाने के बलात्कार के आरोप में शिवम और शुभम नाम के दो युवकों को नामदर्ज करवाया था। मामले की वजह से रायबरेली अपने वकील से मिलने के लिए स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रही थी, जहां उसके साथ यह हादसा हुआ।
मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह एवं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि है कि दोनों ने साफ-साफ झूठ बोला कि उप्र में कानून-व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है। इसके साथ ही प्रियंका ने ट्विटर के जरिए कहा कि कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि राज्य की क़ानून व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है।



