inh24छत्तीसगढ़

बिग न्यूज़ – धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पल्टी, हादसे के दौरान एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत

बरमकेला। रायगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ है, जिसमें किसान परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है। धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। मशीन में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हुई है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमडीह में किसान धान मिसाई का काम कर रहे थे।

READ ALSO – दुर्ग – पार्षद सूरज बंछोर के परिजनों ने किया हथखोज चौक पर चक्काजाम, बेरहमी से हुवा है क़त्ल

अमेरी गांव की महिलाएं भी वहां काम कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। थ्रेसर मशीन में दबकर अमेरी गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button