inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – नक्सलियों की फिर कायराना करतूत, ग्रामीण की गोली मार की हत्या, डोंगरगढ़ का मामला

नक्सलियों ने की वन सुरक्षा समिति के चौकीदार की हत्या,मुखबिरी के शक में कि गई हत्या, बोरतालाब थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित कुर्सिपार गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है

आशीष शर्मा – राजनांदगांव जिले में नक्सलियों की फिर कायराना करतूत सामने आई है ,इस वक़्त की बड़ी खबर डोंगरगढ़ से आई है। डोंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाले बोरतालाव के ग्राम कुर्सीपार में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ग्रामीण को आधी रात घर से उठाकर गोली मारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने की वन सुरक्षा समिति के चौकीदार की हत्या,मुखबिरी के शक में कि गई हत्या, बोरतालाब थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित कुर्सिपार गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है साथ ही नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं।

बताया जा रहा है कि मुखबिर के शक में नक्सलियों ने निरीह ग्रामीण की हत्या कर दी है। आपको बता दें कि लंबे समय बाद बोरतलाव और दर्रेकसा में फिर से नक्सली सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। मकए वारदात पर पुलिस पहुँच गई है और जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button