
राज्यपाल अनुसूईया उइके से आज यहां सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सोहन पोटाई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें राज्यपाल बतौर 2 साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में आदिवासी समुदाय एवं प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए गए जो अत्यंत सराहनीय है । उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आपको एक संरक्षक के रूप में देखता है।इस अवसर पर मोहनलाल कुमरे, नकुल चंद्रवंशी एवं विनोद नागवंशी उपस्थित थेI




