inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नशीली कफ सीरप के साथ युवक गिरफ्तार, आईपीसी की धारा, एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज

रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नवीन नायक नेहरू नगर ढाल के पास बॉक्स में कफ सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को नशीली कफ सिरप के साथ पकड़ा। मामले में पुलिस ने आईपीसी के नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74 नग सिरप जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button