inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – रायपुर के मेकाहारा में हुवा मर्डर, रसोइए की टंगिया मार की हत्या, फैली सनसनी

रायपुर – अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में दिनदहाड़े हत्या की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रसोई में खाना बनाने वाले कर्मचारी का कत्ल किया गया है। टंगिए से मारकर हत्या की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, जहां मेकाहारा में जीवन लाल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक जीवन लाल रसोई में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी ने जीवन लाल पर टंगिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button