inh24देश विदेश

बिग ब्रेकिंग – कोविड केयर सेंटर में लगी आग, 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

अमरावती  – आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक कोविड सेंटर में भीषण आग लग गई है। इस दुर्घटना में 7 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 30 लोगों को बचाया गया है। कोविड केयर सेंटर में सुबह 5 बजे आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पान लिया है। बताया जा रहा है कि जिसमें आग लगी है वह एक होटल है। इस होटल को प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

खबरों के मुताबिक, इस कोविड केयर सेंटर में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक कोविड केयर सेंटर में आग लग गई। कोविड केयर सेंटर में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। जांच बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखे। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए कई लोग ऊपर से कूद गए, वे भी बुरी तरह घायल हुए हैं।

आग की सूचना पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया। कोविड सेंटर में आग की घटना पर कलेक्टर ने कहा, “सुबह करीब 5 बजे हादसा हुआ। करीब 22 मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, उनका इलाज चल रहा है। अभी हम पूरी बिल्डिंग को खाली करने की कोशिश कर रहे हैं, आग बुझ गई है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉट सर्किट है, लेकिन अभी कारण का पता लगाना होगा।”

read also,,छत्तीसगढ़ – राजभवन के 16 कर्मी कोरोना पॉजेटिव..मचा हड़कंप..इससे पहले 2 और मिले चुके है पॉजेटिव

Related Articles

Back to top button