inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – राजभवन के 16 कर्मी कोरोना पॉजेटिव..मचा हड़कंप..इससे पहले 2 और मिले चुके है पॉजेटिव

रायपुर – छत्तीसगढ़ में  कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच एक खबर सामने आई है की  कल  छत्तीसगढ़ के राजभवन के 16 कर्मी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं।  इससे पहले रसोईया व सिक्युरिटी गार्ड पॉजेटिव मिले थे

जानकारी के मुताबिक राजभवन के ये सभी 16 कर्मी सुरक्षा में तैनात जवान हैं जो बैरक में थे। आपको बता दें कि राजभवन में इससे पहले भी सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया कोरोना पॉजेटिव मिला था, जिसके बाद राजभवन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

वही देर रात फिर छत्तीसगढ़ में 61 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 36, बिलासपुर से 09, बेमेतरा से 05, दुर्ग से 04, राजनांदगाव- बलौदाबाजार से 02-02, कोरबा-जांजगीर चांपा- कोरिया से 01 -01 मरीज शामिल है. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3183 है.

read also,,छत्तीसगढ़ – राजभवन के 16 कर्मी कोरोना पॉजेटिव..मचा हड़कंप..इससे पहले 2 और मिले चुके है पॉजेटिव

Related Articles

Back to top button