inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर मारा छापा, ये है मामला

आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि दस से अधिक ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा हैं कि प्रारम्भिक जाँच में आय से अधिक धन अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं, हालाँकि देर शाम तक इसका खुलासा होने की उम्मीद हैं.

एडीजी जी पी सिंह खुद पूर्व में एंटी करप्शन ब्यूरो के मुखिया रह चुके हैं. सत्ता में भूपेश सरकार के आने के बाद उन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन कई गम्भीर शिकायतों के बाद उन्हें हटा दिया गया था. बता दें कि पिछले दिनों उन्हें पुलिस अकादमी में पदस्थ कर दिया गया था. जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर है.

Related Articles

Back to top button