inh24छत्तीसगढ़

Big breaking – छत्तीसगढ़ में फिर मिला एक कोरोना पॉज़िटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई इतनी

कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले 48 घंटे में 8 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद अब एक और नया मरीज मिला है। नया मरीज बालोद से मिला है।

पिछले 48 घंटे में बालोद में नये कोरोना मरीज का दूसरा मामला है। ये युवक भी प्रवासी मजदूर है, जो महाराष्ट्र से बालोद आया था। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर युवक को क्वारंटीन करके रखा गया था।

छत्तीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है, जिसमें से एक्टिव केस अभी प्रदेश में 11 हो गये हैं, वहीं 56 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गये हैं। पिछले दिनों दल्ली राजहरा के एक युवक के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद उसके कांटेक्ट में आये अन्य लोगों का भी RTPCR टेस्ट कराया गया, जिसमें एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजेट्व आयी है।

Related Articles

Back to top button