कुछ स्पेशल खाने का मन है तो घर पर बनाएं, होटल जैसी पनीर बिरयानी दम, जानें स्पेशल रेसिपी..

बिरयानी एक ऐसी डिश है जिसको बच्चे से लेकर बड़े तक सब पसंद करते है. यह एक वन पॉट मील है जिसे आप अपने रोज के खाने के लिए बना सकते है. आप इसमें अलग अलग सब्ज़िओ का प्रयोग कर सकते है, लेकिन यहाँ आज हमने पनीर का प्रयोग किया है. पनीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए आपको इसे अपने रोज के खाने में मिलाना चाइये।
सामग्री :
2 कप बासमसी चावल,
आधे पके हुए 1/2 कप वालनट्स गिर
2 बड़े चम्मच तेल 1 कप पनीर,
चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ 1/2 कप तले
हुए प्याज 1 बड़ा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट ½
कप दही 1/2 कप वालनट्स
मिल्क 1/2 कप कटे हुए टमाटर
नमक स्वाद अनुसार
सूखे मसालों का मिश्रण 1/2 स्टिक
दालचीनी 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/2 ग्राम केसर 1 छोटा चम्मच हल्दी 1 छोटा चम्मच
हरी इलायची के बीज 1/2 छोटा चम्मच लौंग 1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1/2 छोटा चम्मच जीरा 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
विधि :
1. सूखे मसालों को पीसकर अलग रख दें।
2. एक बर्तन में दही और वालनट्स मिल्क को मिलाएं, इसमें एक भी गांठ नहीं रहनी चाहिए।
3. मसालों का मिश्रण, तले हुए प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर के टुकड़े और नमक डालें।
4. अच्छी तरह मिलाएं। पनीर के टुकड़े और वॉलनट्स की गिरी डालें। एक कप पानी डालकर बर्तन को मध्यम आंच पर रखें।
5. अब आधे पके चावल डालें। 6.
ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियाँ और धनिये के पत्ते डालें।
7. बर्तन को ढंक दें और मध्यम आंच पर 20 मिनट रहने दें।
8. हिलायें और कचुंबर या रायता के साथ परोसें।




