छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम डॉ रमन की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई सामने, पत्नी पाईं गई थी पॉजिटिव

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिह के लिए राहत भरी खबर है उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाई गई थीं। वीणा सिंह में इसके लक्षण दिखने के बाद ऐहतियातन उन्होंने अपनी जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी वीणा सिंह के पॉजिटिव होने की ट्वीट कर इसकी सूचना दी थी। वीणा सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित उनके पूरे परिवार का कोविड टेस्ट किया गया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन की रिपोर्ट आज निगेटिव आ गई है।

Related Articles

Back to top button