प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- राजिम पुलिस ने आज सालभर से फरार महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर अपने पति की मिट्टी तेल छिड़कर हत्या करने का आरोप था , घटना के बाद से आरोपी महिला फरार चली रही थी। राजिम पुलिस ने महिला को उसके गांव चौबे बांधा से गिरफ्तार किया है।
मामले में थाना प्रभारी आरके साहू ने बताया कि सुलेखा सोनकर का सालभर पहले परिवार विवाद के चलते अपने पति फिरंता सोनकर से झगड़ा हो गया था। जिसमे सुलेखा ने अपने पति पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा थी। हादसे में फिरंता बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत ही गयी। पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो आरोपी पत्नी घर से फरार हो गयी थी।

पुलिस को आज मुखबिर से सुलेखा के गांव में होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.के.साहू, सउनि देव कुमार वर्मा, महिला आर. द्रोपति ठाकुर, आरक्षक उमेश ध्रुव और पवन कुमार सेन का विशेष योगदान रहा।



