inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – जनपद अध्यक्ष द्वारा सरपंच से की पैसों की मांग, नही देने पर झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार। सरपंच को धमकी देकर अवैध उगाही करने वाले जनपद पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़ एवं उसके पति के विरुद्ध थाना सरसींवा मे अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम तिलाईपाली के सरपंच को उसके पद से हटा देने की धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही थी। आरोपी जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उसके पति द्वारा 20,000 की मांग गई थी। संपूर्ण मामला जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र थाना सरसीवा का है।

ग्राम पंचायत तिलाईपाली भरत जाटवर सरपंच पति ग्राम तिलाईपाली द्वारा थाना सरसीवा मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार एवं उसके पति बोधीराम कत्थाकार द्वारा उसकी पत्नी को ग्राम सरपंच के पद से हटा देने एवं पंचायती कामकाज के भ्रष्टाचार में फंसा देने की धमकी देकर 20,000 रू देने की मांग की जा रही है।

इसके बाद प्रार्थी के आवेदन पर थाना सरसीवा में जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार एवं उसके पति बोधीराम कत्थाकार के विरुद्ध अपराध क्र. 318/2021 धारा 384,34 भादवि* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच सही पाये जाने पर शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।

Related Articles

Back to top button