छत्तीसगढ़

क्वारंटाइन सेंटर से भागे 23 मजदुर, प्रशासन में खलबली, छग के इस जगह थे क्वारंटाइन में

क्वारंटाइन सेंटर से 23 मजदूरों के फरार हो जाने से प्रशासन में खलबली

दंतेवाड़ा जिले में अरनपुर के क्वारंटाइन सेंटर से 23 मजदूरों के फरार हो जाने से प्रशासन में खलबली मच गयी है | बताया जा रहा है कि तेलंगाना से आये इन मजदूरों को अरनपुर के नहाड़ी आश्रम में रखा गया था। दंतेवाड़ा कलेक्टर टीपी वर्मा ने बताया कि तेलंगाना से आये इन मजदूरों की प्रारंभिक जांच में किसी को भी सर्दी खांसी या बुखार जैसे कोई लक्षण नज़र नहीं आये थे।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदुर पास के गांवों में रहने वाले बताये गए हैं लेकिन एहतियातन इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मजदूरों के भाग जाने की सुचना सुबह आश्रम अधीक्षक ने थाने में दी | जिसके बाद से प्रशासन में खलबली मच गई है। तेलंगाना से लौटे मजदूरों का गांव पास ही होने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि भागकर ये मजदुर अपने गांव चले गए होंगे। फिलहाल मजदूरों की खोजबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button