inh24देश विदेश

पिछली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पिछली बार पीएम मोदी ने की थी ये बड़ी घोषणाएं, जानिये इस बार क्या होगा मुद्दा

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से इस बार पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे तो उनसे बड़ी घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पीएम मोदी कोरोना वायरस की वैक्सीन की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि 2021 तक ही वैक्सीन आने की उम्मीद की जा रही है.

Read Also – रूस की कोरोना वैक्सीन भारत में इस्तेमाल होगी या नहीं?.. जाने इस सवाल पर AIIMS के निदेशक ने क्या कहा…

आपको बता दें कि देश में इस बार 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार सोशल डिस्टैंसिंग के सख्त नियम लागु होंगे। लाल किले में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा लोगों को भी नहीं बुलाया जायेगा। इस बार पीएम मोदी के भाषण में क्या होगा इस पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं।

Read Also – उद्धघाटन के पहले ही टूटा पुल का अप्रोच रोड, सीएम करने वाले थे उद्घाटन

पिछली बार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून का मुद्दा हावी था. .पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर कहा कि नई सरकार के आते ही हमने 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370 और 35 ए हटा दिया। हम न समस्या को पालते हैं और न टालते हैं।

Read Also – सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश…9 सितंबर 2005 से पहले पिता की मृत्यु हो गई हो…तो भी बेटियों को पिता की संपत्ति में मिलेगा बराबर का हिस्सा

उन्होंने कहा था कि हर किसी को इंतजार था कि इसको कौन करे. पीएम मोदी ने इस फैसले का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा, ‘अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए राजनीति के गलियारों में चुनाव के तराजू से तौलने वाले जो लोग 370 के पक्ष में वकालत करते हैं उनसे देश पूछ रहा है कि अगर यह इतना महत्वपूर्ण है तो 70 साल तक आप लोगों ने इससे टेंपरेरी क्यों बनाए रखा।

Read Also – फेफड़ो के कैंसर से जूझ रहे हैं संजय दत्त, मां नरगिस और पत्नी ऋचा की भी कैंसर के चलते हुई थी मौत

अपने भाषण में पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे का भी जोर शोर से जिक्र किया और कहा कि नई सरकार आते ही 10 हफ्ते में तीन तलाक पर बैन लगा दिया गया। पहले मुस्लिम माताएं- बहनें इस डर में जीती थीं कि कहीं उनको तीन तलाक न दे दिया जाए. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने इसको हटा दिया था।

Read Also – B’day Special – अपने पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। सारा, बर्थडे पर जानें कुछ अनसुनी बातें

पीएम मोदी ने कहा, वन नेशन, वन कांस्टीट्यूशन. जीएसटी के माध्यम से हमने वन नेशन और न टैक्स के सपने का साकार किया. ऊर्जा के क्षेत्र में भी हमने वन नेशन और वन ग्रिड के सपने का को साकार किया है. हम अब इस पर भी चर्चा कर रहे हैं वन नेशन और वन इलेक्शन.’ इसके बाद मोदी सरकार उसी साल नागरिकता संशोधन बिल लेकर आई और उसे भी संसद में पास करा लिया।

Read Also – ब्रेकिंग – एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फोरेंसिक रिपोर्ट आयी सामने, फिर हुआ नया खुलासा

पर इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी क्या घोषणाएं करेंगे यह कौतुहल का विषय है। हालांकि विशेषज्ञ मान रहें हैं कि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते उनके भाषण में यह विषय पुरजोर तरीके से रहेगा पर फिर भी देश को उनके भाषण का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button