आज बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री सारा अली खान का जन्मदिन है. उनका जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था. सारा पटौदी परिवार से हैं. सारा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से की. वह बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान – और अस्सी के दशक की अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं. सारा हैं तो स्टारकिड, लेकिन उन्हें हर कोई उनके व्यवहार की वजह से काफी पसंद करता है। वो काफी जमीन से जुड़ी स्टारकिड हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सारा बेहद क्यूट भी लगती हैं। आज से नहीं बल्कि वो बचपन से ही बेहद क्यूट हैं। सारा खुद अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
सार अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी पहली ही फिल्म के सारा ने लोगों के दिल में जगह बना ली। इस फिल्म के तुरंत बाद ही सारा ने सिंबा की। उनकी दोनों ही फिल्में हिट गईं। इसके बाद तो लोगों ने उन्हें अपनी आइकन तक मान लिया था। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने बचपन को याद करती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बचपन की यादों को ताजा करती रहती हैं। वाकई सारा जितनी प्यारी अभी लगती हैं उससे कहीं ज्यादा वो बचपन में प्यारी लगा करती थी।
सारा अली खान की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने की है। अमृता ने ना केवल उनको पाल पोसकर बड़ा किया। बल्कि अपने बच्चों को अच्छे संसकार भी दिए हैं। जिससे आज सारा लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सारा अली खान को बचपन से ही सजने संवरने का बेहद शौक रहरा है। उनकी बचपन की कई तस्वीरों में आप उन्हें भारी गहने और कपड़ों से लदा हुआ देखेंगे।
सारा ने अपनी एक तस्वीर और साझा की थी जिसमें वो लाल रंग का लहंगा पहनी हुई नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने भारी जेवर भी पहने थे। सारा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था।सारा को उनके फैंस जमीन से जुड़े होने के कारण काफी पसंद करते हैं। सारा ने अपने आपको एक्टिंग में भी चमकाया है। सारा अली खान की परवरिश भले ही उनकी मां अमृता सिंह ने की हो। लेकिन वो अपने पिता सैफ अली खान के भी बेहद करीब हैं। सैफ की दूसरी शादी होने के बावजूद भी सारा की अपने पिता के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सारा ने अपने शुरुआती करियर में कई सफलताएं हासिल की हैं, और हो सकता है कि वह भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करती रहें.
READ ALSO,,ब्रेकिंग – एक्टर संजय दत्त को हुआ फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका




