छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – जरा सी बात पर मुक्के और लात से मारा इतना कि हो गई मौत, दो गिरफ्तार

हत्या के आरोपीयों को पुलिस द्वारा धर दबोचा गया। हाथ मुक्का व लात से मारने से हुई हत्या। आरोपीगण घटना कर फरार हो गये थे।, कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम बनाकर आरोपीयों को पकड़ा गया

कुश अग्रवाल बलोदा बाज़ार – प्रार्थी संतूराम वर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का सुखनंदन वर्मा दिनांक 15.10.2021 को दशहरा देखने गया था शराब का नशा ज्यादा हो जाने के कारण पंचायत भवन के चौरा में जाकर लेट गया कि गणेश राम यादव व दीपक यादव दोनो सुखनंदन को चौरा से उठाकर मनीराम यादव के घर के पास लेकर गये और हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये उसके बाद सुखनंदन की पत्नि, मां व लड़का आकर सुखनंद को अपने घर ले गये। सुखनंदन नशे में होने से बिना खाना खाये रात को सो गया। दुसरे दिन दिनांक 16.10.2021 के शाम 04 बजे सुखनंदन को होश आने पर सीना व पेट में दर्द होना बताया जिससे सुखनंदन की मृत्यु शाम 07/30 बजे हो गयी।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा किया गया था सूचक एवं गवाहों का कथन लेकर शव का पीएम कराकर शर्ट पीएम प्राप्त किया गया जिसमें पाया गया कि दिनांक 15.10.2021 के 19/30 बजे घटना स्थल ग्राम बिटकुली मनीराम साहू के दुकान सामने आरोपी गणेश राम यादव एवं दीपक यादव के द्वारा सुखनंदन वर्मा को नशे की हालत में गाली बकने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये।

इस मारपीट में सुखनंदन यादव को गंभीर चोंट आया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मामले में आरोपी गणेश राम यादव व दीपक यादव के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण के आरोपी गणेशराम यादव व दीपक यादव का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो अपना जुर्म स्वीकार किये कि आरोपीयों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button