बिजनेस

पेट्रोल और डीजल की कीमत में हुई इतनी कमी, रोज इतने बजे बदलती हैं दरें

शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे कम हुई है। चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम लगातार : 71.02, 73.70, 76.71 और 73.78 रुपये हो गए हैं।

बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में इसका दाम 12 पैसे कम हुआ है, वहीं मुंबई और चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 63.69, 66.02, 66.69 और 67.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।

गौरतलब है कि रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितने पैसे का आप भुगतान करते हैं, उसमें आपका पैसा 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले व्यापारी इसमें अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कीमत भी जुड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button