inh24देश विदेश

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो संदेश

नई दिल्ली – देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है. उनकी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व, उनकी भाषण कला और उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी ने हर भूमिका में आदर्श को स्थापित किया और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

पीएम मोदी का वीडियो संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर एक वीडियो संदेश जारी किया. 1 मिनट 48 सकेंड के इस वीडियो की शुरुआत उनकी मशहूर कविता- हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा से हुई. इसके बाद अटल जी की पुराने वीडियो और फोटो के साथ पीएम मोदी की आवाज़ आती है. पीएम मोदी ने कहा, ‘अटल जी के जीवन की विशेषता के रूप में बहुत सारी बातें कही जा सकती हैं. उनके भाषण की हमेशा चर्चा होती है, लेकिन जितनी ताकत उनके भाषण में थी, उससे कई गुणा अधिक ताकत उनके मौन में थी. वो जनसभा में भी जब दो-चार वाक्य बोलने के बाद मौन हो जाते थे, तो लाखों की भीड़ के आखिरी व्यक्ति को भी उस मौन से संदेश मिल जाता था. ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता है.’

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलिइस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे. वह एक राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे.अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था. 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में उनका निधन हुआ था.

READ ALOS.,,,सावधान ! आपके आधार कार्ड का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, बचना है तो फॉलो करे ये टिप्स

Related Articles

Back to top button