मनोरंजन

इंदौर में अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, यह है मामला |


बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर में शिकायत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाई है। आरोपी ने शिकायत दर्ज कराई है कि तापसी ने एक रैंप वॉक के दौरान लक्ष्मीजी का लॉकेट पहना था और इसी दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस भी पहनी थी। इससे लोगों को धार्मिक भावनाओं और सनातन धर्म को ठेस पहुंची है।

इस मामले में छत्रीपुरा थाना SHO कपिल शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, ‘एकलव्य गौड़ द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा था कि अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फैशन शो में रैंपवॉक करते समय एक लक्ष्मी जी का लॉकेट पहना हुआ था और उस दौरान उन्होंने रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई थी।

आवेदक का कहना है कि उस लॉकेट के साथ रिवीलिंग ड्रेस पहनने से उनकी धार्मिक भावनाएं और सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंची है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।’

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button