मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नामीबिया से लाई गई मादा चीता की मौत हो गई है. 5 साल की साशा किडनी संक्रमण से पीड़ित थी. 22 जनवरी को किडनी की बीमारी से पीड़ित होने की सूचना मिली थी. बताया जा रहा है कि भारत की धरती पर आने से पहले ही किडनी की बीमारी से जूझ रही थी और नामीबिया में उसका ऑपरेशन भी हो चुका था, लेकिन यह बात छिपाई गई थी.
कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में बने कंपार्टमेंट नंबर 5 में दो मादा चीता सवाना और सियाया के साथ रही रही मादा चीता साशा के गत 22-23 जनवरी को बीमार होने के लक्षण पता चले थे. इसके बाद उसे बड़े बाड़े से छोटे बाड़े में शिफ्ट किया गया. साशा खाना नहीं खा रही थी और सुस्त रह रही थी. इसके बाद कूनो नेशनल पार्क में मौजूद तीन डॉक्टर और भोपाल से पहुंची डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मादा चीता की किडनी में इंफेक्शन पाया गया.
मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई मादा चीता साशा की मौत pic.twitter.com/2LdvNuWsCe
— BBC News Hindi (@BBCHindi) March 27, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




