
कुश अग्रवाल बलोदाबाजार। नगरपंचायत पलारी के सी एम ओ के द्वारा लॉक डाउन उलंघन करने वाले 18 दुकानदारों पर जुर्माना की कार्यवाही की गई अभी समझाइश के साथ सभी दुकानदारों से कुल 2800 रु राशि वसूली की गई। जिसमें भोला क्लॉथ स्टोर्स, बजरंग क्लॉथ स्टोर्स गुप्ता चौपाटी रेस्टोरेंट सहित कुल 18 व्यवसाइयों से जुर्माना वसूला गया।
लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर दुकान बंद करवाकर उन्हें कड़ाई के साथ आगे 30 दिनों तक सीलबंद कि कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही कर रहे अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी लाकडाउन के दौरान दुकान संचालन के विषय में जानकारी ली। आवास की कई दुकान संचालकों द्वारा लगातार आधा शटर गिराकर लोगों को राशन सामग्री का विक्रय किया जा रहा था।
कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा था। साथ ही लाकडाउन के प्रावधानों का उल्लंघन भी किया जा रहा था। इसी के साथ नगर में मास्क न पहनने वालों पर भी देर शाम तक चलानी कार्यवाही जारी रही। नगर पंचायत पलारी सीएमओ लवकेश पैकरा ने नगरवासियों से अपील की है कि वे लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन ना करे। वैक्सीन लगवाए और मास्क पहने।




