मार्च के महीने में इन तारीखों पर रहेगी बैंकों में छुट्टी, जान लें वरना होगी परेशानी
मार्च महीने में महाशिवरात्री और होली के त्योहार भी हैं इस वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। नजर डालते हैं मार्च महीने में किस-किस दिन बैंकों में हॉलीडे रहेगी.
मार्च के महीने में इन तारीखों पर रहेगी बैंकों में छुट्टी
5 मार्च 2021- इस दिन चापचर कुट की वजह से मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा.
7 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने की वजह से बैंकों में हॉलीडे रहेगी.
11 मार्च 2021- महाशिवरात्री की वजह से इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छतीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्यों में बैंकों में हॉलीडे रहेगी.
13 मार्च 2021- दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
14 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने के कारण देश भर के बैंकों में हॉलीडे रहेगी.
21 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.
22 मार्च 2021- इस दिन बिहार दिवस है. इस वजह से केवल बिहार राज्य में ही बैंकों में हॉलीडे रहेगी.
27 मार्च 2021- महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी.
28 मार्च 2021- इस दिन रविवार होने की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
29 मार्च 2021- इस दिन होली का त्योहार है. इस वजह से देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
30 मार्च 2021- बिहार राज्य में होली की वजह से इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.
15 मार्च से दो दिन की बैंकों में हो सकती है हड़ताल


