inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – नेशनल हाईवे अंबिकापुर से रायगढ़ सड़क पर स्कॉर्पियो और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

सोनु केदार अंबिकापुर – रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 सड़क में बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलकोटा के समीप ट्रक और स्कॉर्पियो में जबरजस्त भिड़ंत हो गई वहीं घटने की सूचना मिलते ही बतौली थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 4:00 बजे ग्राम बेलकोटा के समीप अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी एम 5639 वहीं बतौली से अंबिकापुर जा रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 14 एमएन 5815 को ठोकर मार दी जिससे स्कार्पियो सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button