inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – पीड़िता के बयान के बाद महिला थाने में डॉ. आदिले के खिलाफ रेप का केस दर्ज

छत्तीसगढ़ – रायपुर के महिला थाने में डीएमई डॉ. एसएल आदिले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया है. पीड़ित महिला को आज थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. महिला से कई घंटों तक की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने धारा 376 का अपराध दर्ज किया है. ऐसे में अब आदिले की जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है.बीते दिनों डीकेएस हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला ने एसएसपी अजय यादव के पास पहुंचकर डॉक्टर आदिले के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था. शिकायत में कहा गया था कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर डॉ. आदिले उसे अपने साथ घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बता दें कि इस मामले में पहले ही सरकार ने डॉ. आदिले को डीएमई के पद से हटा दिया था.

मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ आदिले को पद से हटाया गया, दुष्कर्म के अलावा यह भी था आरोपमहिला थाना प्रभारी मंजूलता राठौर ने कहा कि पीड़िता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद बयान के लिए कई दिनों से बुलाया जा रहा था. आज उसने थाने में आकर बयान दर्ज कराया है. जिसके बाद धारा 376 के तहत आरोपी डॉ. आदिले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

यह है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित महिला कांकेर जिले की रहने वाली है और दिसंबर साल 2017 में परीक्षा देने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गई थी, जहां तत्कालीन डीन डॉ आदिले से उसका परिचय हुआ. युवती ने डॉ. आदिले से नौकरी के लिए मदद मांगी थी, तो आदिले ने उसे अपना विजिटिंग कार्ड दिया था. जिसके बाद उसकी डॉ आदिले से बातचीत होते रहती थी. युवती ने शिकायत में कहा है कि वह 6 जनवरी 2018 को किसी काम से रायपुर आई थी. रायपुर आऩे के बाद उसने डॉ आदिले को कॉल कर अपने रिजल्ट के बारे में पूछा कि कब तक आएगा. वह कहां है पूछने के बाद आदिले वहां पहुंचा और नौकरी के संबंध में बातचीत करना है कहकर अपनी स्कूटी में बैठाकर घर ले गया. युवती के मुताबिक आदिले ने कहा था कि घर में उसकी बेटी सहित सभी लोग मौजूद होना बताया था, लेकिन घर पहुंचने के बाद कोई नजर नहीं आया और डॉ. आदिले ने अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाते हुए उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया.

Related Articles

Back to top button