inh24छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम अजित जोगी का मेडिकल बुलेटिन हुवा जारी, डॉक्टरों ने विशेषज्ञों से ली राय, बोले यह

नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल शाम चीफ इंटेन सिविस्ट डॉ पंकज और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ छत्रपाल सिंह साहू ने जोगी परिवार की सदस्य डॉक्टर सोनल राजीव जोगी के माध्यम से भोपाल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ सूर्य प्रताप सिंह तोमर से अजीत जोगी की चिकित्सकीय स्थिति और उनकी मेडिकल रिपोर्ट्स पर विस्तार से चर्चा की है।

चर्चा के बाद डॉ तोमर का मत रहा कि अजीत जोगी का अब तक सर्वोत्तम पद्धति से ईलाज किया गया है. और सभी उपलब्ध चिकित्सकीयविकल्पों का प्रयोग अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जा चूका है. डॉ तोमर ने कहा कि इसी ईलाज को आगे जारी रखते हुए अजीत जोगी की स्थिति पर लगातार जारी नजर रखी जाये। पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी स्वास्थ्य की स्थिति सुधारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button