राजधानी रायपुर के एम्स हॉस्पिटल से एक अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक एम्स के स्टाफ और सूरजपुर का एक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गया है। ठीक हुवे मरीजों को आज शाम तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। अभी अभी रायपुर से बीते दिनों भर्ती हुवे नर्सिंग स्टाफ को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित 23 सक्रिय मरीज थे इन मरीजों के घर जाने के बाद 21 मरीज बाकी रह जायेंगे। छत्तीसगढ़ का नाम उन राज्यों में है जहां अब तक कोरोना के संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है।




