inh24

जामिया में फिर चली गोली, स्कूटी सवार ने दागी 2 गोलियां, NRC के खिलाफ धरने पर बैठे हैं लोग

एक स्कूटी सवार ने प्रदर्शनस्थल पर दो राउंड फायरिंग की है

जामिया में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक स्कूटी सवार ने प्रदर्शनस्थल पर दो राउंड फायरिंग की है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुच गई है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जामिया कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मीरान हैदर ने बताया कि बीते दिनों की तरह रविवार देर रात भी प्रदर्शन जारी था।

इसी दौरान सड़क से गुजर रहे लाल रंग स्कूटी सवार ने दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद स्कूटी सवार भागने में सफल रहा। हैदर ने बताया कि फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है।

बताया जा रहा है कि स्कूटी का नम्बर पुलिस को दे दिया गया है। बता दें कि शाहीन बाग इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि यह वही इलाका है जहां पर संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लोग धरने पर बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button