छत्तीसगढ़

पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सहित आला नेताओं ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन


Gandhi Jayanti 2023: देशभर में आज दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है. हर कोई महात्मा गांधी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. गांधी जयंती के मौके पर सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नम करता हूं. उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है.

उन्होंने कहा कि हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें. उनके विचार प्रत्येक युवा को उस परिवर्तन का वाहक बनने में सक्षम बनाएं, जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले. वहीं बापू को श्रद्धांजलि देने दूसरे अन्य नेता भी राजघाट पहुंच रहे हैं. महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी राजघाट पहुंचे. उन्होंने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. देशभर में जहां आज गांधी जयंती के मौके पर बापू को श्रद्धांजलि दी जा रही है. वहीं स्कूल कॉलेज दूसरे अन्य संस्थानों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर बबापू को याद किया जाएगा.

सीएम भूपेश ने भी ट्वीट कर महात्मा गाँधी को नमन किया और कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम भूपेश ने उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य, प्रेम और अहिंसा आपके सबसे बड़े हथियार हो सकते हैं, इस विश्वास को विश्व भर के जनमानस में रोपने वाले पूज्य बापू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर हम सब उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि बापू ने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी की यादें आज भी जीवंत हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके कंडेल आने की खबर ने ही किसानों को जीत दिला दी थी। गांधीजी के छत्तीसगढ़ आगमन ने महिलाओं, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को नई ऊर्जा से भर दिया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्य-अहिंसा, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की जो अलख जगायी वह आज भी प्रेरित कर रही है।



Related Articles

Back to top button