मनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का लांच हुवा टीज़र, फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार, देखें वीडियो


Tejas Teaser: रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले बनी, कंगना रनौत अभिनीत आगामी फिल्म ‘तेजस’ का दर्शकों द्वारा उत्सुकता से इंतज़ार किया जा रहा था. फिल्म को 27 अक्टूबर को रिलीज करने की घोषणा करने के साथ मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को एक अलग स्तर पर पंहुचा दिया है. ऐसे में अब, उत्साह को उसके चरम पर लेकर जाने के लिए, गांधी जयंती के अवसर पर फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. जी हां! यह टीज़र दर्शकों को युद्ध के मैदान पर राज करने के लिए तैयार भारत वायु सेना की सच्ची भावना से रूबरू कराता है.

गांधी जयंती के खास मौके पर आखिरकार तेजस का टीजर रिलीज हो गया है. वायु सेना के पायलट तेजस गिल की मुख्य भूमिका में सुपर टैलेंटेड कंगना रनौत को पेश करते हुए, टीज़र रोंगटे खड़े कर देने वाले बीजीएम और प्रेरणादायक होने के साथ ही गर्व महसूस कराने वाले सीन्स से भरपूर है. टीज़र असल में देश के गौरव को जगाते हुए, एक्शन से भरपूर रोमांच की गारंटी देता है. इसके अलावा, टीज़र ने अपने “भारत को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं” डॉयलोग के साथ दर्शकों के बीच जोश भर दिया है, दूसरी तरफ यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर के लिए टीज़र को देखने के बाद उत्साह बढ़ गया है, जो 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button