inh24छत्तीसगढ़

एक महीने पहले हुई लव मैरिज नर्स की पाई गई लाश, ख़ुदकुशी का अंदेशा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के आनंद विहार कॉलोनी में रात महिला नर्स प्रीति देवांगन का शव बिल्डिंग के पिछले हिस्से में पाया गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक प्रीति ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. प्रीति ने करीब 39 दिन पहले कोर्ट में डॉ महेंद्र से लव मैरिज की थी।

Read Also – फर्जी फेसबुक आईडी से दोस्ती कर राजधानी की महिला से की ठगी, दो नाइजीरियन गिरफ्तार

आपको बता दें कि एक साल पहले दोनों का एक निजी अस्पताल में परिचय हुआ था. इसके बाद दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई थी. घटना से पूरा परिवार हैरान है. किसी को प्रीति के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button