inh24छत्तीसगढ़

कोरोना टेस्ट के लिए गए स्वास्थ्य कर्मी पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना टेस्ट के लिए ग्रामीण क्षेत्र में गए 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज शराब के नशे में धुत्त दो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बाद मे इन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के दो कर्मचारी और पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार गांव मे तीन कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्पर्क में आने वाले अन्य ग्रामीणों का सेंपल लेने गई थी। इस टीम में शामिल एक महिला कर्मचारी सहित दो लोगों पर अचानक दो आरोपियों ने हमला कर दिया।

शराब के नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मी के साथ काफी देर तक झूमाझटकी की गई। मामले में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button