छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले की एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि टीएस सिंहदेव के साथ-साथ बंगले के स्टाफ और हमेशा आसपास मौजूद रहने वाले कुल 70 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। राहत की बात यह रही कि महिला कर्मचारी को छोडक़र सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि महिला कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुआ यूं कि स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की रहवासी एक महिला कैंसर के इलाज के लिए रायपुर आई थीं। कैंसर पीडि़त महिला मंत्री के स्टाफ के लोगों से मिली। इसके बाद मंत्री स्टाफ के कर्मचारियों ने अंबेडकर अस्पताल फोन कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की।
बता दें कि कैंसर पीडि़त महिला का ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन से पहले महिला का कोरोना टेस्ट हुआ। कोरोना जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मंत्री स्टाफ में हडक़ंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ-साथ विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और बंगले के गार्ड व अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। टेस्ट में महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री और अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।



