ब्रेकिंग – आज से वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यहाँ जाने नियम
आज से आप वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर बुकिंग करा सकेंगे। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर बुकिंग की सेवा आज से 5 सितंबर तक खुली रहेंगी। यानि श्रद्धालु हेलीकॉप्टर और ऑनलाइन बुकिंग जरिए माता वैष्णों देवी के दर्शन कर सकता है। आपको बता दें कि वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा 16 अगस्त से शुरू की गई थी। जिसके तहत पहले हफ्ते में सिर्फ 2,000 भक्तों को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की इजाजत दी गई है।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – पिता से फोन को लेकर हुआ विवाद, युवक ने नदी में कूदकर दी जान
श्राइन बोर्ड के सीईओ के मुताबिक देशभर के श्रद्धालु फिलहाल 26 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक maavaishnodevi.org पर लॉगिन कर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जो यात्री हेलीकॉप्टर की सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, वो यात्री भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
READ ALOS ,,,छग ब्रेकिंग – ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखो की नगदी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर 16 अगस्त से दर्शन के लिए खोला गया था। पहले सप्ताह केवल 2,000 तीर्थयात्रियों को ही अनुमति मिली थी। इन यात्रियों में 1900 जम्मू-कश्मीर और 100 देश के बाकी हिस्सों के थे। अब 26 अगस्त से 5 सितंबर की अवधि के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते 18 मार्च को तीर्थस्थल बंद कर दिया गया था।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – हाईकोर्ट जस्टिस सावंत, कलेक्टर और कांग्रेस नेता मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
यात्रा में अब हर दिन इजाफा हो रहा है। अभी यात्रा मार्ग पर घोड़ा-पिट्ठू तथा पालकी आदि की सेवाएं शुरू न किए जाने की वजह से कई श्रद्धालुओं को परेशानी भी हो रही है। उन्हें अर्ध कुंवारी तक पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है। अलबत्ता नए भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा, वैष्णो देवी भवन व भैरव घाटी के मध्य चलने वाली पैसेंजर केबल कार सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो रही है। श्रद्धालु इन सेवाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।
वैष्णो देवी यात्रा के ये हैं नियम
– भीड़ से बचने के लिए काउंटरों से तीर्थयात्रियों का पंजीकरण नहीं होगा।
– तीर्थयात्रियों का पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जा रहा है।
– जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को कोरोना वायरस परीक्षण प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
– टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही उन्हें यात्रा जारी रखने की अनुमति होगी।
-10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यात्रा की अनुमति नहीं।
– सभी तीर्थयात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
– यात्रा रात में बंद कर दी जाएगी।
– मंदिर प्रांगढ में भीड़ न हो इसके लिए थोड़े समय के लिए भक्तों को सुबह आयोजित होने वाली आरती में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
– इसमें केवल पुजारी एवं मंदिर के सदस्य ही मौजूद रहेंगे।



