झारखण्ड

झारखंड – 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मदरसे का इमाम गिरफ्तार


कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मदरसे में एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने कम मामला सामने आया है. घटना रविवार की बताई जा रही है. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी है. जिस पर एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद मदरसा का इमाम फरार है।

कोलेबिरा थाने को दिए आवेदन में बताया गया कि बच्ची उर्दू पढ़ने के लिए रविवार को मदरसा गई हुई थी. पढ़ाई खत्म होने के बाद अन्य बच्चों को इमाम ने घर जाने दिया. वहीं नाबालिग बच्ची को रोके रखा, फिर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इमाम ने बच्ची को यह घटना किसी को ना बताने के लिए भी धमकाया. ऐसा करने पर उसके साथ मारपीट करने की भी बात कही. जिसके बाद घर पहुंची बच्ची ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई. साथ ही बच्ची ने बताया कि 2 माह पूर्व भी उसके साथ ऐसी घटना हुई थी. डर के कारण उसने यह बातें किसी को नहीं बताई. जिसके पश्चात परिजनों ने इस घटना की सूचना अंजुमन के पदाधिकारियों को दी।

अंजुमन के पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह मदरसे में आपात बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया. हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन मदरसा छोड़कर फरार हो गया था. पीड़ित परिवार के साथ अंजुमन के पदाधिकारियों ने आज थाना पहुंचकर इमाम पर कार्रवाई की मांग की. पीड़ित परिवार ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर आरोपी इमाम अमीनुल्लाह पर कार्रवाई की मांग की है. लिखित आवेदन के आधार पर कोलेबिरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गये हैं.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button