दिल्लीदेश विदेश

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का पलटवार कहा – राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू हैं

दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिंदू एवं हिंदुत्व पर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर इच्छाधारी होने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के बयान संयोग नहीं प्रयोग हैं।

क्या कहा संबित पात्रा ने

हिंदुओं और हिदुत्व पर सवाल उठाना कांग्रेस की पुरानी आदत।

कांग्रेस वही पार्टी है जिसने भगवा आतंकवाद का जिक्र किया।

कांग्रेस ने ही राम का काल्पनिक पात्र बताते हुए हलफनामा दायर किया था।

कांग्रेस का बयान 130 करोड़ जनता के खिलाफ।

राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू।

कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और पूरे हिंदुस्तान को इसके बारे में पता है।

कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मंदिर जानेे वाले लड़की छेड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button