inh24लाइफस्टाइल

ट्राई कीजिए मानसून स्पेशल रेसिपी बनाने में भी आसान है स्वाद के क्या कहने तो देर किस बात की हो जाये पार्सल पनीर

 

मानसून स्पेशल चटपटी स्नैक्स रेसिपी पार्सल पनीर। यह खाने में जितना टेस्टी और मजेदार है उतना ही बनाने आसान भी।

सामग्री :
कद्दूकस किया हुआ पनीर : 250 ग्राम
प्याज : 1, बारीक कटी हुई
हरी मिर्च: 2
हल्दी पावडर : 1/4 टी स्पून
बारीक कटा हुआ हरा धनिया : 1 टी स्पून
मैदा : 1 कप
नमक : स्वादानुसार
तेल : 2 टेबल स्पून,

विधि :
-पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके प्याज डालकर, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, पनीर और हल्दी पावडर डालकर एक-दो मिनट तक भूनें। अब इसे आंच से उतार लें।
– मैदे को पानी की सहायता से गूंथ लें। इस गूंथे हुए मैदे की लोई लेकर बेल लें।
-एक टेबल स्पून पनीर वाली स्टफिंग रखकर लिफाफे की तरह मोड़ें। किनारों को पानी से चिपकाएं।
-कड़ाही में तेल गर्म करके तल लें।
-पनीर पार्सल तैयार है। अब इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Related Articles

Back to top button