
जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्रेम करने वाले दो प्रेमियों ने जब यह पूछा कि तुम किस से प्रेम करती हो , तो वह नाबालिग लड़की कुछ भी निर्णय नहीं कर पाई बल्कि शर्मिंदगी भरा सवाल सुनकर उसने मौत को गले लगाने का निर्णय ले डाला।
दरअसल यह मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिक लड़की से दो लड़कों से प्रेम संबंध था. इन दोनों लड़कों को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका के जीवन में यह दूसरा लड़का भी है तो फिर दोनो प्रेमियों के बीच हल्की नोकझोंक हुई और तय हुआ कि सीधे लड़की के घर जाकर उससे ही पूछा जाए कि वह किसे पसंद करती है।
दोनों आशिक जब लड़की के घर पहुँचे तब नाबालिग लड़की ने एक साथ दोनों लड़कों प्रदीप और जॉनसन को देखकर अचानक दरवाजा बंद कर लिया था और आत्महत्या कर लेने की धमकी देने लगी। जिससे दोनों आशिकों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर लड़की को मरने के लिए उकसाने लगे,,,जिसका वीडियो भी इन दोनों ने बनाया और वायरल भी कर दिया।
फिलहाल, कुनकुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 306,34 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वहीं घटना के संबंध में परिजनों का कहना है की इस वाकये के बाद दोनों युवक घर से चले गए थे जिसके बाद अवसाद में आकर नाबालिग ने खुदकुशी कर ली।



