छग ब्रेकिंग – नदी किनारे मिली 10 वर्षीय किशोरी की लाश, 7 दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी
बलौदाबाज़ार – नदी किनारे 10 वर्षीय किशोरी की लाश मिली है. मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटगी का है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा शनिवार दोपहर से 10 वर्ष (मानसी शाहजीत) घर से लापता हो गई थी.किशोरी नहाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजन दिनभर तलाश किये लेकिन बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं मिला. आज सुबह नदी किनारे बच्ची की लाश बरामद की है.
read also,,,13000 NHM, CGSACS कर्मी के अनिश्चितकालीन हड़ताल से बिगड़ेंगे प्रदेश में हालात ? विधायक बृजमोहन बोले…
बता दें कि ग्राम कटगी के पचरी पारा में रहने वाली मानसी शाहजीत स्कूल से आने के बाद नदी जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आई. इसके बाद परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन रात होने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चल पाया. आज सुबह नदी किनारे एक किशोरी की लाश मिली है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे विवेचना की जा रही है.




