सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र इलाके में ऐसा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक पटाखा फोड़ते वक्त लापरवाही का शिकार हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत तक हो गई। पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनेया का है जहाँ एक 20 वर्षीय युवक गोन साय अपने घर के ठीक सामने पटाखे के साथ खिलवाड़ करते हुए बम को एक पात्र में रखकर उसे लापरवाही पूर्वक फोड़ रहा था।
Read Also – दिवाली पर बेटे ने लगा ली फांसी तो पिता ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, व्यवसाय में……..
पटाखा फोड़ते हुवे बम ब्लास्ट होने से पात्र धमाका के साथ ही युवक के गले से जा टकराया और युवक का गला का कुछ हिस्सा कट गया। लहूलुहान युवक गोन साय की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले जशपुर में दीवाली में पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई.




