नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया. केंद्र से आए पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया कि नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम की रेस में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी हैं, जबकि सुशील कुमार मोदी का पत्ता कट चुका है. बताया जा रहा है कि बीजेपी स्पीकर पद पर भी नजर जमाए हुए है.
Read Also – पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार तो गाड़ी पर सिर पटकती रही मासूम बेटी, देखे वीडियो
इससे पहले कल रविवार की छुट्टी पटना में सियासी संडे के रूप में गुजरी. सुबह सबसे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में राजनाथ सिंह को भी शामिल होना था, मगर राजनाथ सिंह नहीं पहुंचे पाए. बीजेपी विधायकों की अनौपचारिक बैठक बिना राजनाथ सिंह के ही हुई। बीजेपी की बैठक के बाद नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू के सभी 43 विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइडेट का नेता चुना गया.
Read Also – दिवाली पर रंगोली बना रही थी महिला पीछे से आया बदमाश और ले उड़ा चैन, वारदात से महिला सहमी
जेडीयू की बैठक के बाद नीतीश कुमार के ही आवास पर एनडीए के सभी 125 विधायकों की बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी के 74, जेडीयू के 43, वीआईपी के 4 और हम के 4 विधायक मौजूद रहे। एनडीए की बैठक से पहले यहां बीजेपी की बैठक हुई. इस बैठक में कटिहार से बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया, जबकि रेणु देवी को उपनेता चुना गया है. बीजेपी की बैठक में प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
Read Also – इन संग्रहालयों के नाम नही सुने होंगे आपने, खासियत जानेंगे तो जाएंगे चौंक
बता दें कि एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान एक ऐसा मौका आया जब नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया और कहा कि इस पद को किसी बीजेपी नेता को संभालना चाहिए. बता दें कि बिहार में जेडीयू की मात्र 43 सीटें जीती हैं, जबकि एनडीए के खाते में 74 सीटें आई है. बीजेपी विधायक मंटू कुमार ने एनडीए की बैठक से बाहर आने के बाद कहा कि नीतीश कुमार सीएम बनने से मना कर रहे थे. वो चाहते थे कि बीजेपी से कोई सीएम बने, लेकिन बीजेपी के बड़े नेताओं ने उन्हें सीएम बनने के लिए राजी कर लिया. आखिरकार एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया।
Read Also – पीएम किसान सम्मान निधि की आने वाली है 7वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
एनडीए विधायक दल का नेता बनने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल फागू चौहान के पास सरकार बनाने का दावा करने पहुंचे. इस दौरान सुशील मोदी उनके साथ नहीं थे. राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सोमवार को शाम 4.30 बजे शपथग्रहण होगा. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि कल कितने लोग शपथ लेंगे? क्या सुशील मोदी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे? इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर बाद मिलेगी।
Read Also – जानिए भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त, क्यों लगाया जाता है भाइयों को टीका जानें यहां
नीतीश कुमार के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और सुशील मोदी भी राज्यपाल फागू चौहान से मिले. राजनाथ सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. डिप्टी सीएम पद के सवाल को राजनाथ सिंह भी टाल गए. उन्होंने कहा कि जब डिप्टी सीएम का चुनाव होगा तो बताया जाएगा. राजनाथ जब ये जवाब दे रहे थे तो सुशील मोदी उनके साथ खड़े थे।




