IIC ने दशक की बेस्ट टी-20 का चयन किया जिमसें सभी देशों के खिलाड़ी हैं और कप्तान एम एस धोनी को कैप्टन बनाया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ बाबर आजम को टीम में जगह ना मिलने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आईसीसी पर बिफरते हुवे कहा कि आईसीसी ने दशक की टीम नहीं बल्कि आईपीएल की दशक की टीम बना दी है।
Read Also – NZVSPAK – जब पाकिस्तानी बॉलर ने खीज कर कहा आउट हो जा भूतनी के
बता दें कि आईसीसी ने किसी भी टीम में पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना जिसमें मेंस और विमेंस दोनों शामिल है. शोएब अख्तर ने कहा कि आईसीसी ने उस बल्लेबाज यानी बाबर आजम को नहीं चुना जो इस वक्त क्रिकेट के सभी फॉर्मट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहा है।
अख्तर ने कहा कि बाबर आजाम टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि वो इस फॉर्मेट में विराट कोहली से कई ज्यादा आगें हैं. इसके अलावा अख्तर ने साफ किया कि उन्हें आईसीसी की इस टीम की जरुरत नहीं है क्योंकि उन्होंने आईपीएल के लिए टीम बनाई है। अख्तर ने ये भी बोल डाला कि आईसीसी सिर्फ पैसों के लिए काम कर रही है।
ICC की टीम
आईसीसी की इस दशक की टी20 टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, केरन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा.
आईसीसी की इस दशक की वनडे टीम : महेंद सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वार्नर, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बाउल्ट, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा.
आईसीसी की इस दशक की टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), एलिस्टर कुक, डेविड वार्नर, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ, कुमार संगाकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन, डेल स्टेन, स्टुअर्ड ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.



