त्योहारी सीजन में बाजार में बिक रहे सामानों के खिलाफ शिवसेना ने विरोध दर्ज किया है। बाजार मेंअगरबत्ती से लेकर खाने-पीने की चीजों और खाने के मसालों से लेकर दिवाली में फोड़े जाने वाले पटाखों में देवी-देवताओं के चित्र को लेकर शिव सेना मुखरता के साथ सामने आई है. इसके साथ ही शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर भी एसएसपी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.
Read Also – दुष्कर्म के आरोपी को जमानत दिलाने नाबालिग लड़की का शपथ पत्र देख जज भी हैरान, कोर्ट में हाजिर होने के दिए निर्देश
बता दें कि आने वाले दिनों में दिवाली समेत कई बड़े त्यौहार हैं. इसके मद्देनजर शहर में पटाखों का बाजार सज चुका है। अक्सर पटाखों के पैकेट में हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर भी छपी होती है शिवसेना ने इसी के खिलाफ आवाज उठाई है. शिवसेना का कहना है कि इससे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
Read Also – पुलिस ने 63 लाख गबन के आरोप में महिला सचिव को किया गिरफ्तार, सरपंच अब भी फरार
शिवसेना का कहना है कि हर साल दिवाली के मौके पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन देवताओं के तस्वीरों वाले पटाखों पर रोक नहीं लगता. कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार के पटाखों की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है. साथ ही कहा है कि प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ही होगी।



