inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – मामूली विवाद पर युवक ने अपने दोस्त के गर्दन पर मारा चाकू, आरोपी युवक फरार

राजधानी में एक बार फिर धारदार हथियार से वार हुआ है। मामुली विवाद को लेकर युवक ने अपने दोस्त पर ही हमला कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।मामला राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके का है। बीएसयूपी कॉलोनी में यह वारदात हुई है।

पुलिस ने बताया कि बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाले शख्स से आरोपी ने शराब पीने के लिए रूपए मांगे तो शख्स ने पैसे नहीं होने का हवाला दिया। उसने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी भड़क उठा और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया. आवेश में आकर आरोपी ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वार से शख्स के गर्दन में चोट लगी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – पुलिसकर्मी के सूने मकान से लाखों के जेवर उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button