
राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में मिली अधजली लाश मामले की गुत्थी पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा ली है. पुलिस ने बताया कि पिकअप हड़पने के लिए मामा और भांजे ने योजना बनाकर युवक की हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान मुंगेली निवासी सब्जी कारोबारी के रूप में हुई है।
Read Also – शराब दुकान का पूर्व सेल्समैन अवैध शराब, खाली शीशी, महंगे शराब के शीशीयो से शराब निकाल कर मिलाता था गोवा शराब एवं पानी
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी भागने के फिराक में थे. लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई. इदोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, डीडी नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस,साइबर और एफएसएल की टीम ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया था.
Read Also – रायपुर में नशीली दवाइयों और गांजे के साथ युवती गिरफ्तार, नशे का सामान बेचती थी युवती
मृतक युवक की पहचान मुंगेली जिले के फुलवारी गांव निवासी वकील वेकर्थ के रूप में हुई है. मृतक युवक रायपुर में अपनी पिकअप वाहन से सब्जी बेचकर उसी में रहता था. मृतक युवक वकील वेकर्थ शेखर और दीपक यादव पूर्व परिचित था.
Read Also –मामूली विवाद में युवक को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट, राजनांदगांव की घटना
कहा जा रहा है कि आरोपियों को पिछले लंबे दिनों से आर्थिक तंगी चल रही थी थी, जिसके चलते आरोपियों ने वकील वेकर्थ को सस्ते में माल दिलाने के नाम पर बुलवाया और उसे शराब पिलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद मृतक की पहचान छुपाने आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर लाश को पेट्रोल से जला दिया था।




